विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का तोहफा, अब नई गाड़ी में घूमेंगे बिहार के BDO

Published: Sun, 27 Apr 2025 08:04 AM (IST)

पटना में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के बेहतर कार्यान्वयन के लिए एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित ...और पढ़ें

खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. अब सभी बीडीओ चलेंगे नई गाड़ी से, इससे पहले 2008-09 में प्रखंडों को मिले थे नए वाहन
  2. 48 बीडीओ के साथ विभाग स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले आठ सरकारी सेवक सम्मानित

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के बेहतर कार्यान्वयन हेतु शनिवार को उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन पटना के ऊर्जा स्टेडियम में हुआ।

समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा राज्य के 422 प्रखंडों को नए वाहन दिए गए। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (विभूतिपुर, वैशाली, ठाकुरगंज, पंडौल, बेनीपुर, गोगरी, रफीगंज, छातापुर, रून्नीसैदपुर एवं मंझौलिया) को मंत्री ने सम्मानित किया।

उनके अलावा विभाग स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले आठ सरकारी सेवक भी सम्मानित हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में प्रशंसनीय योगदान के लिए 38 प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

वित्तीय वर्ष 2008-09 में प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को वाहन उपलब्ध कराया गया था। वे वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने हो गए हैं, लिहाजा नए वाहन दिए गए हैं।

प्रथम चरण में कुल 112 प्रखंडों को एक मार्च को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण चौधरी द्वारा सरकारी वाहन दिए गए थे। दूसरे चरण में 388 प्रखंडों को नए वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। शेष 34 प्रखंडों को भी सप्ताह भीतर वाहन मिल जाएंगे। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

प्रतीक्षा सूची वालों को भी मिलेगा आवास

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 को मिलाकर कुल 1266842 लक्ष्य प्राप्त है। उसके विरुद्ध 1052594 लाभुकों को प्रथम किस्त, 488107 को द्वितीय किस्त तथा 177053 तृतीय किस्त का भुगतान किया जा चुका है।

प्रतीक्षा सूची से छूटे हुए 8183511 लाभुकों का नाम सर्वेक्षण के बाद आवास प्लस-2024 में सम्मिलित किया गया।

जिलावार वाहनों की संख्या :

  • अरवल- 03
  • औरंगाबाद- 10
  • अररिया- 09
  • कटिहार- 13
  • किशनगंज- 07
  • कैमूर- 09
  • खगडिया- 06
  • गया- 19
  • पटना- 18
  • भोजपुर- 11
  • बक्सर- 07
  • नालंदा- 15
  • रोहतास- 13
  • जहानाबाद- 06
  • नवादा- 10
  • मुजफ्फरपुर- 15
  • वैशाली- 12
  • सीतामढ़ी- 12
  • शिवहर- 05
  • पश्चिम चंपारण- 16
  • पूर्वी चंपारण- 22
  • सारण- 16
  • सिवान- 18
  • गोपालगंज- 10
  • दरभंगा- 14
  • मधुबनी- 17
  • समस्तीपुर- 16
  • बेगूसराय- 14
  • मुंगेर- 07
  • लखीसराय- 06
  • शेखपुरा- 02
  • जमुई- 07
  • भागलपुर- 11
  • बांका- 10
  • सहरसा- 07
  • सुपौल- 09
  • मधेपुरा- 09
  • पूर्णिया- 11

यह भी पढ़ें-

Bihar Land News: दाखिल-खारिज का आवेदन अटकाना CO और RO को पड़ गया महंगा, अब 3 दिन के अंदर जेब से भरने होंगे पैसे

KK Pathak: अब CM नीतीश का ऑर्डर नहीं लेंगे केके पाठक! बदल जाएगा काम, जारी हुआ एक और नया नोटिफिकेशन