विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में 47 आइएएस अफसरों का ट्रांसफर, पटना के डीएम और कमिश्नर बदले; 18 शहरों में नए जिलाधिकारी

Published: Sat, 31 May 2025 05:56 PM (IST)Updated: Sat, 31 May 2025 08:39 PM (IST)

बिहार के 34 आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। पटना के जिलाधिकारी का जिम्मा त्यागराजन को सौंपा गया है। ...और पढ़ें

पटना के जिलाधिकारी का जिम्मा त्यागराजन को सौंपा गया है।
पटना के जिलाधिकारी का जिम्मा त्यागराजन को सौंपा गया है।

HighLights

  1. कई अफसरों को प्रोन्नति, छह प्रमंडलों में नये कमिशनर की तैनाती
  2. पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह पटना प्रमंडल के आयुक्त नियुक्त
  3. गया के डीएम त्यागराजन एस.एम को पटना डीएम की कमान

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 47 अफसरों का स्थानातंरण किया है। इनमें कई अफसरों को प्रोन्नति दी गई है। 18 जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) बदल दिए गए हैं। छह प्रमंडलों में नये कमिशनर (आयुक्त) की तैनाती की गई है।

पटना के डीएम रहे चंद्रशेखर सिंह को पटना प्रमंडल, दरभंगा के डीएम राजीव रौशन को सारण प्रमंडल, समाज कल्याण विभाग के निदेशक (समेकित बाल विकास परियोजना) कौशल किशोर को दरभंगा प्रमंडल, मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह के मुंगेर प्रमंडल, कम्फेड के प्रबंध निदेशक राज कुमार को तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर, योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार राय को भागलपुर प्रमंडल का कमिशनर बनाया गया है। वहीं पटना प्रमंडल के कमिशनर मयंक वरवड़े को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है।

इन जिलों में बदले डीएम

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक गया के डीएम त्यागराजन एस.एम. को पटना जिले का डीएम, राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार को खगड़िया, पूर्णिया के डीएम कुन्दन कुमार को नालन्दा, मधुबनी के डीएम अरविन्द कुमार वर्माको मुंगेर, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक धर्मेन्द्र कुमार पश्चिम चम्पारण, बेतिया, पशुपालन निदेशक नवदीप शुक्ला को बांका, पंचायती राज विभाग के निदेशक आनन्द शर्मा को मधुबनी, संसदीय कार्य विभाग के अपर सचिव नवीन को जमुई, योजना एवं विकास विभाग के निदेशक डा.विद्या नन्द सिंह को बक्सर, मुंगेर के बंदोबस्त अधिकारी सुनील कुमार-एक को कैमूर(भभुआ), जल संसाधन विभाग के अपर सचिव पवन कुमार सिन्हा को गोपालगंज, नालन्दा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को गया (गयाजी), स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश को सिवान, कैमूर के डीएम सावन कुमार को सुपौल, नगर विकास एवं आवास विभाग की अपर सचिव वर्षा सिंह को वैशाली, बांका के डीएम अंशुल कुमार को पूर्णिया, मधुबनी के उप विकास आयुक्त डीएम दीपेश कुमार को सहरसा का डीएम बनाया गया है।

मुख्यालय स्तर पर अफसर किए गए स्थानातंरित

तिरहुत प्रमंडल के कमिशनर सरवणन एम. को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसी प्रकार दरभंगा प्रमंडल के कमिशनर मनीष कुमार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव, सारण प्रमंडल के कमिशनर गोपाल मीणा को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव, भागलपुर

प्रमंडल के कमिशनर दिनेश कुमार को शिक्षा विभाग के सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव कंवल तनुज को लघु जल संसाधन विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग की विशेष सचिव रचना पाटिल, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव मो. नैय्यर इकबाल और पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मीनेन्द्र कुमार, चकबंदी निदेशक राकेश कुमार को सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है।

पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।वित्त विभाग के विशेष सचिव राहुल कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

राहुल कुमार अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, बिहार अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (ब्रेडा)/प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संचरण कम्पनी लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निलेश रामचंद्र देवरे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

देवरे अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड, पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। निबंधक, सहयोग समितियां इनायत खान को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थापित किया गया है। खगडि़या के डीएम अमित कुमार पाण्डेय स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं के पद पर पदस्थापित किया गया है। वैशाली के डीएम यशपाल मीणा को जल संसाधन विभाग के अपर सचिव, गोपालगंज के डीएम प्रशांत कुमार सीएच को पंचायती राज निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सीएच अगले आदेश तक बिहार विकास मिशन के मुख्य महाप्रबंधक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। सिवान के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता को उद्योग निदेशक, बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल को निबंधक, सहयोग समितियां, सहरसा के डीएम वैभव चौधरी को स्वास्थ्य विभाग के सयुक्त सचिव, जमुई की डीएम अभिलाषा शर्मा को नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव, मत्स्य निदेशक अभिषेक रंजन को कम्फेड के प्रबंध निदेशककी जिम्मेदारी दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।