Move to Jagran APP

Weather in Bihar: बिहार में धीरे-धीरे सुधर रहा मौसम, पटना में आज गिर सकता है तापमान

Weather in Bihar मौसम विभाग का यलो अलर्ट छाया रहेगा घना कोहरा मौसम विज्ञानियों ने वाहन चालकों को किया सावधान ट्रेन व हवाई यातायात पर भी पड़ सकता है प्रभाव डेहरी सबसे ठंडा पटना का न्यूनतम तापमान रहा 9.8 डिग्री

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 07:35 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 12:40 PM (IST)
पटना में सुधर रहा मौसम का मिजाज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Weather Forecast for Patna: मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Patna Weather Science Center) ने राज्य में यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। अलर्ट मुख्य रूप से वाहन चालकों के लिए जारी किया गया है। इसका मतलब यह है कि प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे से लोगों को 50 से 200 मीटर देखने में भी परेशानी हो सकती है। वाहन चालकों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। घने कोहरे का प्रभाव ट्रेन व हवाई यातायात पर भी पड़ सकता है। गुरुवार को भी सुबह में वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। इस तरह की स्थिति सुबह में अगले 2 दिनों तक बने रहने की उम्मीद है।

loksabha election banner

बिहार के मौसम में धीरे-धीरे हो रहा सुधार

मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने कहा, राज्य के मौसम में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वातावरण में गर्मी बढ़ रही है और लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है। गुरुवार को दोपहर में धूप निकली तो लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली। गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है।

आज न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट की उम्‍मीद

शुक्रवार को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट आने की उम्मीद है। डेहरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 22 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर नए सिरे से पश्चिमी विक्षोभ उठने की उम्मीद है। इसके बाद राज्य में फिर ठंड बढ़ सकती है।

पार्क में टहलने की बजाय घर में योगाभ्‍यास करें

पीएमसीएच के वरिष्ठ हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि फिलहाल लोग पार्क में टहलने के बजाय घर में योगाभ्यास करें। बीपी और शुगर की दवाएं नियमित लेते रहें। खानपान पर भी संयम रखना बहुत जरूरी है। खासकर बुजुर्ग लोगों को स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। घर का वातावरण भी गर्म रखने की कोशिश करें । इसके लिए हीटर आदि का उपयोग किया जा सकता है ।

सुबह - शाम जारी रहेगी तापमान में गिरावट

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सुबह -शाम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। दोपहर में धूप निकलने से मौसम में सुधार हो सकता है, लेकिन दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होगा। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 1.5 रिकॉर्ड किया गया था, जो लगभग सामान्य के करीब है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 के आसपास रिकॉर्ड किया गया। आजकल राजधानी की हवा में आर्द्रता लगभग 95 फीसद रह रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.