Move to Jagran APP

Patna Weather Update: सावधान! बिहार में आज और गिरेगा तापमान, गया बना राज्‍य का सर्वाधिक ठंडा स्थान

Patna Weather Update बिहार में ठंड लगातार बड़ रही है। अगले दो दिनों के बंदर तापमान में और गिरावट की उम्‍मीद है। खास कर सुबह और शाम में तापमान गिरने के कारण स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याएं पैदा हो सकती हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 06:06 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 08:17 AM (IST)
Patna Weather Update: सावधान! बिहार में आज और गिरेगा तापमान, गया बना राज्‍य का सर्वाधिक ठंडा स्थान
बिहार में ठंड का मौसम। फाइल तस्‍वीरें।

पटना, जेएनएन। Bihar Weather News Update बिहार में ठंड (Cold) लगातार बड़ रही है। राजधानी पटना (Patna) समेत राज्य की विभिन्न हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। सुबह और शाम में तापमान गिरता (Temperature Falling) जा रहा है। आने वाले दो दिनों में ठंड के और बढ़ने के आसार हैं। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान (Maximum Temeprature) 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में भी गिरावट जारी है। बुधवार को पटना में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। गया (Gaya) राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान (Coldest Place) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान (Hottest Place) सबौर (Sabour) रहा, जहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार राज्‍य में इन दिनों ठंड बढ़ने का कारण पश्चिमी विक्षोभ है। दो दिनों बाद फिर पश्चिम से आने वाली हवा तेज हो जाएगी। इससे राज्य में ठंड बढ़ेगी। फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवात का दबाव बना हुआ है। इस कारण बिहार के कुछ भागों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। हालांकि, बारिश की कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आकाश में बादल छाने के कारण रात के तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

नुकसानदायक है सुबह व शाम में कम तापमान

सुबह व शाम में कम तापमान स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बताया जा रहा है। इस मौसम में सर्दी-बुखार के साथ एलर्जी के बढ़ने की आशंका भी रहती है। खासकर बच्चों में एलर्जी की आशंका अधिक होती है। ऐसे में ठंड से बचाव के साथ साफ-सफाइ पर पूरा ध्‍यान देना भी जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.