बिहार जदयू की कमान फिर वशिष्ठ नारायण सिंह को! चुने जा सकते हैं निर्विरोध
बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश की कमान फिर वशिष्ठ नारायण सिंह को मिल सकती है। इसके संकेत मिलने लगे हैं। वे तीसरी बार निर्विरोध चुने जा सकते हैं।
पटना, जेएनएन। बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश की कमान फिर वशिष्ठ नारायण सिंह को मिल सकती है। इसके संकेत मिलने लगे हैं। वे तीसरी बार निर्विरोध चुने जा सकते हैं। गुरुवार को इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी। इसके पहले बुधवार को जदयू ने जिला व नगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। वहीं गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए वशिष्ठ नारायण सिंह नामांकन करेंगे। उम्मीद है कि उनके अलावा कोई अौर नामांकन नहीं करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो वे तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : बिहार मेें जदयू का हो गया सांगठनिक चुनाव, किस जिले में कौन बने अध्यक्ष... यहां देखें लिस्ट
जानकारी के अनुसार, जदयू राज्य परिषद की बैठक सुबह होगी। इसी बैठक में नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी। जदयू राज्य परिषद की बैठक रवींद्र भवन में होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद चयनित उम्मीदवार नामांकन करेंगे। सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि वशिष्ठ नारायण सिंह वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काबिज हैं। वे 30 नवंबर, 2010 से इस पर लगातार चुने जा रहे हैं। यदि वे गुरुवार को निर्विरोध चुने जाते हैं तो उनकी जदयू में यह तीसरी पारी होगी। बता दें कि बुधवार को जदयू ने अपने नये जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी कर दी है। पूरे बिहार में जिला व नगर अध्यक्ष पर कुल 46 लाेगों का चयन हुआ है।