राजधानी में हर ओर दिखेगी हरियाली, कंक्रीट की सड़क तोड़कर लगाए जाएंगे पौधे Patna News
शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग पौधरोपण कराने की तैयारी में है। इसके तरह कॉलेजों में भी पेड़ लगाए जाएंगे।
By Edited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 08:25 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 11:43 AM (IST)
पटना, जेएनएन। पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग कंक्रीट की सड़क को तोड़कर पौधे लगाएगा। डाक बंगला चौराहे से लेकर जेडी वीमेंस कॉलेज तक के बीच 300 पौधे लगाए जाएंगे। सड़क को जेसीबी मशीन से काटकर उर्वरा मिट्टी डाली जाएगी, इसके बाद उसमें पौधे रोप दिए जाएंगे। इसके लिए पटना जिले में 27,300 गैबियन लगेगा और पिट बनेगा।
इसमें लोहे के साथ बांस के भी गैबियन शामिल रहेंगे। विभाग की योजना शहर में अधिकाधिक पौधरोपण की है। इसके लिए सड़क के किनारे होल बनाकर डाक बंगला से जेडी वीमेंस कॉलेज तक 300 पौधे, कंकड़बाग मुख्य सड़क पर 600, एनएमसीएच से अगमकुआं मजार के बीच 300, बाईपास थाने से गुरुद्वारा तक 450 पौधे लगाए जाएंगे। जबकि जेडी वीमेंस कॉलेज से रूपसपुर के बीच 600 पौधे लगेंगे।
इस अभियान में सड़क के दोनों तरफ पौधे लगाए जाएंगे। इसका लौह गैबियन व ह्यूम पाइप से घेराव होगा और छतवन, महोगनी, कदंब, सिल्वरओफ, जरहुल, करंज, मौलिश्री के पौधे लगाए जाएंगे। इससे डाक बंगला से आयकर गोलंबर के बीच भी पेड़ दिखाई देंगे। बताया गया कि बेली रोड फ्लाईओवर के निचले भाग में भी पौधरोपण होगा। शैक्षणिक संस्थानों में सर्वे करा पौधों की आवश्यकता का आकलन कर लिया गया है।
3,600 पुराने लौह गैबियन भी करेंगे पौधों की सुरक्षा
विभाग की ओर से पुराने लौह गैबियन का काटकर निकाला जा रहा है। पौधरोपण के दौरान 3600 पुराने लौह गैबियन की मरम्मत करा लगाया जाएगा। पुराने लौह गैबियन को काटने का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए सभी रेंजों में टीमें लगाई गई हैं। वहीं नए गैबियन में 5,850 पौधे लगाए जाने की योजना है। इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। पूरे जिले में 8,900 गैबियन बांस के लगेंगे। इसके लिए स्थल चिह्नित हो गए हैं।
पिट बनाकर लगाए जाएंगे पौधे
शहर में कई स्थानों पर पिट बनाकर पौधरोपण कराया जाएगा। चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, चाणक्य नेशनल लॉ कॉलेज, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में पिट बनेगा। इसके साथ कई स्कूलों और कॉलेजों में पिट बनाकर पौधरोपण होगा।
पटना के डीएफओ हेमंत पाटिल ने कहा कि शहर की सुंदरता के लिए सड़कों पर होल करके पौधे लगाए जाएंगे। पुराने गैबियन का इस्तेमाल नए पौधों के बचाव के लिए किया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों में भी पौधे लगाए जाएंगे। बढ़ते प्रदूषण के दृष्टिगत यह फैसला लिया गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें