दिलवा में होला गुदगुदिया...निरहुआ-आम्रपाली का बोल्ड डांस, वीडियो हुआ वायरल
भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का एक और हॉट डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो उनकी फिल्म सिपाही का है जिसमें आम्रपाली गजब ढा रही हैं
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) हर रोज कोई नया करिश्मा कर देती हैं और फैंस पागल हो जाते हैं। हाल ही में उनका बेली डांस का वीडियो वायरल हुआ था और उसके बाद एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जोर जोर से अंगड़ाइयां लेती नजर आ रही हैं।
वीडियो में वह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ बोल्ड अंदाज में डांस कर रही हैं। ये वीडियो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है और अब तक इसे करोड़ों बार देखा जा चुका है। उनके इस अंदाज से उनके फैंस के पसीने छूट जाएंगे।
गाने में आम्रपाली दुबे गुलाबी और पीले रंग की स्कर्ट में कहर ढा रही हैं। यह गाना उनकी फिल्म सिपाही का है जिसके बोल हैं दिलवा में होला गुदगुदिया। इसके बोल लिखे हैं श्याम देहाती ने। वैसे तो ये गाना पिछले साल यूट्यूब पर रिलीज हुआ था लेकिन अब ये दर्शकों के दिलों में तेजी से जगह बना रहा है। दर्शक इसे खूब शेयर कर रहे हैं।
इससे पहले आम्रपाली दुबे का बैली डांस वायरल हुआ था। इस बैली डांस वीडियो को यूट्यूब भी एक करोड़ 21 लाख से ज्यादा बार देखा गया था। यह गाना आम्रपाली की फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा का था जोकि इस साल जून में रिलीज हुआ था।
इस गाने में उनके साथ भोजपुरी स्टार राजू सिंह माही भी नजर आए थे। इस गाने को इंदु सोमाली और अनुज तिवारी ने आवाज दी है। आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम हैं और उनके गाने यूट्यूब पर खूब धमाल मचाते हैं।