प्रियंका के लुक पर वायरल ये बिहारी वीडियो, हेयर स्टाइल पर क्या बोलती दिखीं, जानिए
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लुक पर कमेंट करता बिहारी अंदाज में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो में क्या है और सहीं में यह कहा का है जानिए यहां।
By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 12:14 PM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 10:39 PM (IST)
पटना [अमित आलोक]। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस साल न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) में अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में रहीं थीं। उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। अब शो में उनके लुक पर बिहारी अंदाज में कमेंट करता एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। उसमें प्रियंका अपनी हेयर स्टाइल को लेकर बात कर रहीं हैं।
वीडियो में क्या है, जानिए
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ नजर आ रहीं हैं। इसमें वे अपने बालों को लेकर सवाल पर बताती हैं कि कैसे सस्ते के चक्कर में 30 रुपये में बाल कटाने चलीं गईं। फिर मजबूरी बयां करती हैं कि अब क्या कर सकतीं हैं। वीडियो में प्रियंका बिहारी अंदाज में मगही बोली (भाषा) में अपनी बात कहती नजर आ रहीं हैं। वीडियो देखने से स्पष्ट है कि यह फेक है और किसी ने इसे एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला है।
प्रियंका ने यहां पहनी थी यह ड्रेस
वीडियो में जिस ड्रेस में प्रियंका दिख रहीं हैं, उसे उन्होंने न्यूयॉर्क में मेट्रोपोलेटिन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के मेट गाला इवेंट में पहना था। इंस्टीट्यूट के सालाना फ़ैशन एग्ज़िबिट की शुरुआत इसी इवेंट से होती है। इसमें सेलेब्स थीम के अनुसार ड्रेस पहनते हैं। इसमें प्रियंका अपने पति निक के साथ हाथ में हाथ थामे नजर आईं। दोनों ने लग्जरी ब्रांड डियोर (Dior) की ड्रेस पहनी थीं। प्रियंका फेदर ड्रेस में थीं तो निक ने ह्वाइट सूट पहन रखा था। यह प्रियंका चोपड़ा का तीसरा मेट गाला इवेंट था।
प्रियंका के लिए इस कारण खास था इवेंट
प्रियंका चोपड़ा के लिए मेट गाला इवेंट इस कारण भी खास है, क्योंकि कहते हैं कि उनकी और निक जोनास की पहली मुलाक़ात भी इसी समारोह में हुई थी।
...और इस वीडियो में बॉलीवुड गाना गाती नजर आईं प्रियंका
इस लुक में प्रियंका चोपड़ा के एक वीडियो को फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग (Prabal Gurung) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उसमें प्रियंका साल 1993 की सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' का गाना गाती नजर आ रहीं हैं। हां, यह वीडियो ओरिजिनल है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें