दुल्हन खड़ी थी वरमाला पहनाने, दूल्हा कपड़े उतार लगा झूमने, जानें क्यों लौट गई बारात
पटना में लड़के की अजीब हरकत के कारण लड़की ने वरमाला पहनाने के पहले ही शादी से मना कर दिया। मामले में लड़का और उसके पिता को पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया।
By Edited By: Published: Tue, 14 May 2019 01:39 AM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 10:25 AM (IST)
पटना, जेएनएन। ब्रह्मपुर में शादी के मंडप में एक दुल्हन उस समय शादी से इन्कार कर दिया जब वरमाला स्टेज पर ही दुल्हा अजीबो-गरीब हरकत करने लगा। फिर काफी देर तक मान-मनौव्वल का दौर चला लेकिन दुल्हन शादी को तैयार न हुई। आखिरकार पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए कुछ बारातियों के साथ दूल्हा और उसके पिता को हवालात में बंद करना पड़ा। थानेदार कैसर आलम ने बताया कि दुल्हन के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर दूल्हा और उसके पिता को जेल भेजा जाएगा।
नौबतपुर के सोहरा गाव निवासी हरिद्वार वर्मा अपने बेटे राहुल कुमार की बारात लेकर फुलवारीशरीफ के ब्रह्मपुर पहुंचे। बारात का स्वागत भी किया गया। शादी की रस्म वरमाला के लिए स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन भी पहुंचे सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लड़की को देखते ही दूल्हा राहुल अपने कपड़े उतारने लगा। पैजामा-कुर्ता उतारकर झूमने लगा। दूल्हे की इस हरकत को दुल्हन हाथों में वरमाला लिए देख रही थी। दूल्हे के पिता ने समझाकर वरमाला के लिए तैयार किया, लेकिन उसकी समय हाथों से वरमाला फेंकते हुए दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया।
दहेज वापस करने को लेकर हुआ विवाद
दूल्हे की अजीबो-गरीब हरकत और दुल्हन के शादी से इन्कार के बाद बाराती और शराती पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। दुल्हन के परिजन ने दूल्हा और उसके पिता को बंधक बनाकर शादी से पहले दिए गए 95 हजार नकद, चढ़ाए गए जेवर व मोटरसाइकिल वापस करने की माग करने लगे। वहीं लड़के का पिता हरिद्वार वर्मा लिए गए दहेज की रकम खर्च होने की बात कहने लगे। आखिरकार लड़की पक्ष ने दुल्हा और उसके पिता पर दहेज नहीं देने पर शादी से इन्कार करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें