Move to Jagran APP

राज्य में सबसे गर्म रहा पटना, दो दिनों तक रहेगी भीषण गर्मी

लोगों को न घर के अंदर चैन मिल रहा है और न ही बाहर। भीषण गर्मी का कहर पूरे प्रदेश में जारी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 09:04 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 09:04 PM (IST)
राज्य में सबसे गर्म रहा पटना, दो दिनों तक रहेगी भीषण गर्मी
राज्य में सबसे गर्म रहा पटना, दो दिनों तक रहेगी भीषण गर्मी

जागरण संवाददाता, पटना : भीषण गर्मी का कहर पूरे प्रदेश में जारी है। सुबह से शाम तक लोग गर्म हवा के थपेड़े झेलने को विवश हैं। गर्मी के कहर से लोगों को न घर में राहत मिल रही है, न बाहर। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि यह शुक्रवार की तुलना में थोड़ा कम था। पटना राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहीं गया का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में लू चलने का अनुमान है।

loksabha election banner

: सुबह से शाम तक जल रहा चेहरा :

घर से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी के कारण चेहरा झुलसने का अहसास हो रहा है। लोग जैसे ही बाहर निकलते हैं, तीखी धूप एवं गर्म हवा से उनका सामना होता है। दिन चढ़ने के साथ पारा ऊपर चढ़ रहा है। शनिवार को गर्मी का असर राजधानी की सड़कों एवं बाजार पर भी दिखा। दोपहर में राजधानी की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बाजार भी खाली दिखे। सूर्यास्त होने के बाद ही लोग घरो से बाहर निकले। हालांकि, सूर्यास्त के बाद हवा में गर्मी कम नहीं हो रही थी।

: नमी में कमी सबसे बड़ा कारण :

राजधानी की हवा में नमी काफी कम हो गई है। शनिवार को यह मात्र 21 फीसद रिकॉर्ड की गई। विशेषज्ञों के अनुसार कि पेड़ों का कटना भी गर्मी बढ़ने का एक मुख्य कारण है। - - - - - - - - - - - -

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.