Move to Jagran APP

Maharajganj, Lok Sabha Election 2019 Phase 6: सिग्रीवाल को चुनौती दे रहे हैं रणधीर सिंह

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में महाराजगंज में वाेटिंग है। महाराजगंज में भाजपा उम्‍मीदवार जनार्दन सिंह और राजद उम्‍मीदवार रणधीर सिंह के बीच aआमने-सामने की लड़ाई है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 09:25 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 09:25 PM (IST)
Maharajganj, Lok Sabha Election 2019 Phase 6: सिग्रीवाल को चुनौती दे रहे हैं रणधीर सिंह
Maharajganj, Lok Sabha Election 2019 Phase 6: सिग्रीवाल को चुनौती दे रहे हैं रणधीर सिंह

महाराजगंज, जेएनएन। महाराजगंज में इस बार साख और धाक की लड़ाई है। एनडीए में भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पिछली बार जीते थे और इस बार फिर मैदान में हैं। उनके समक्ष साख बचाए रखने की चुनौती है। वहीं, महागठबंधन में राजद के रणधीर सिंह के पिता प्रभुनाथ सिंह यहां से सांसद रह चुके हैं, लिहाजा वे जीत कर धाक जमाने की उम्मीद में हैं। लोकसभा के लिए रणधीर का यह पहला चुनाव है। इन दोनों के बीच से निकलकर बसपा के अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव संसद पहुंच जाने की जुगत में हैं।

loksabha election banner

कभी यह कांग्रेस का गढ़ रहा था

शुरुआती दौर में महाराजगंज कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। कांग्रेस ने वैसे तो 14 बार किस्मत आजमाई, लेकिन जीत महज पांच बार ही मिली। प्रभुनाथ सिंह पांच बार चुनाव लड़े, जिसमें चार बार कामयाब रहे। महाचंद्र प्रसाद सिंह अपने तीनों दांव में मात खाए।

इस बार जदयू का साथ

पिछली बार भाजपा ने परचम लहराया था। तब जदयू की मौजूदगी से यहां मुकाबले का तीसरा कोण बना था। इस बार भाजपा-जदयू एक साथ हैं, लेकिन पिछली बार एनडीए में रही रालोसपा इस बार महागठबंधन का हिस्सा है। इस कारण जीत-हार का समीकरण बहुत सहज नहीं। बहरहाल, कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा के जनार्दन ङ्क्षसह सिग्रीवाल और राजद के रणधीर ङ्क्षसह के साथ बसपा के साधु यादव भी

कहते हैं आंकड़े

कुल मतदाता: 2799457

पुरुष: 950235

महिला: 849172

थर्ड जेंडर: 50

मतदान केंद्र: 1848

2014 के नतीजे

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (भाजपा): 320753

प्रभुनाथ सिंह (राजद): 282338

मनोरंजन उर्फ धूमल सिंह (जदयू): 149483

जीत-हार का अंतर: 38415

2009 के नतीजे

उमाशंकर सिंह (राजद): 211610

प्रभुनाथ सिंह (जदयू): 208813

तारकेश्वर सिंह (कांगेस): 80,612

जीत-हार का अंतर: 2797

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.