Move to Jagran APP

बिहार के 19 जेलर किए गए इधर से उधर, कई निलंबित को मिला नया प्रभार, यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार सरकार ने राज्य के 19 जेलरों का तबादला किया है। इसमें नौ ऐसे हैं जिन्हें निलंबन मुक्त होने के बाद पोस्टिंग के लिए वेटिंग में रखा गया था। वहीं 10 जेलर को इधर से इधर किया गया है। सुनील कुमार मौर्च पहले केंद्रीय कार मुजफ्फरपुर में थे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 04:34 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 07:38 PM (IST)
बिहार के 19 जेलर किए गए इधर से उधर, कई निलंबित को मिला नया प्रभार, यहां देखें पूरी लिस्ट
बिहार के 19 जेलर इधर से उधर किए गए हैं। सांकेतिक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना : राज्य के डेढ़ दर्जन से अधिक जेलों में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग (कारा) ने 10 सहायक अधीक्षक और नौ उपाधीक्षकों का तबादला किया है। सभी उपाधीक्षक निलंबनमुक्त होने के बाद पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे। इस बाबत आदेश जारी कर सभी पदाधिकारियों को तीन दिनों के अंदर नव पदस्थापित कारा में निश्चित रूप से योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

बेउर स्थित आदर्श केंद्रीय कारा की जिम्मेदारी रामानुज राम को

रामानुज राम को गया केंद्रीय कारा से बेउर स्थित आदर्श केंद्रीय कारा, जबकि मनोज कुमार सिंह को समस्तीपुर मंडल कारा से मोतिहारी स्थित केंद्रीय कारा भेजा गया है। संजय कुमार को केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर भेजा गया है। अब तक मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में रहे सुनील कुमार मौर्य को उदाकिशुनगंज उप कारा भेजा गया है। भोला प्रसाद शर्मा को सीतामढ़ी से बांका मंडल कारा भेजा गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अरविंद कुमार को जहानाबाद मंडल कारा, जबकि शिवमंगल प्रसाद को दरभंगा मंडल कारा में पदस्थापित किया गया है।

बड़ी संख्या में सहायक अधीक्षकों को किया गया इधर से उधर

सहायक अधीक्षकों की बात करें तो वीणा कुमारी को बेउर केंद्रीय कारा से रोसड़ा उप कारा पदस्थापित करते हुए अभी बीका (बिहार इंस्टीट्यूट आफ करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन) हाजीपुर भेजा गया है। संतोष कुमार मिश्रा को हाजीपुर मंडल कारा से झंझारपुर उप कारा, मिथिलेश कुमार को बक्सर महिला मंडल कारा से दाउदनगर उप कारा, सुभाष कुमार को भभुआ से बेगूसराय मंडल कारा, अमर सत्यम को झंझारपुर से बाढ़ उप कारा, अरुण कुमार सिन्हा को रोसड़ा उप कारा से लखीसराय मंडल कारा, दिनेश कुमार ठाकुर को उदाकिशुनगंज उप कारा से खगडिय़ा मंडल कारा, श्रीमन नारायण हिमांशु को मुंगेर मंडल कारा से पूर्णिया केंद्रीय कारा, राजेश कुमार को जमुई से नवादा मंडल कारा और राकेश गिरि को लखीसराय मंडल कारा से केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर में पदस्थापित किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.