होर्डिग के खिलाफ चला निगम का डंडा, हटाने में भी 'खेल'
नगर निगम की ओर से होर्डिग के खिलाफ सोमवार से डंडा चलना दोबारा आरंभ हो गया।
पटना। नगर निगम की ओर से होर्डिग के खिलाफ सोमवार से डंडा चलना दोबारा आरंभ हो गया। आयकर गोलंबर इलाके से होर्डिंग हटाने की कार्रवाई आरंभ की गई। होर्डिग हटाने को लेकर नगर आयुक्त द्वारा एक पीत पत्र भी अपर नगर आयुक्त प्रवर्तन के नाम से जारी किया गया है, जबकि 28 नवंबर को होने वाली सशक्त स्थायी समिति की बैठक में भी मामला उठना है। मामला बढ़ता देख नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र से होर्डिग हटाने की कार्रवाई आरंभ हुई। इधर, होर्डिग हटाने की कार्रवाई के बाद होर्डिग संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। कुछ संचालकों ने निगम के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों को लगातार मौका देने की बात कही है। बो¨रग रोड की एक होर्डिग को तीन महीना पूर्व चले अभियान में भी हटाने का समय दिया गया था, लेकिन हटाया नहीं गया। सोमवार को भी उसे निगम अधिकारियों ने हटाने का मौका दे दिया। जबकि, पिछली बार होर्डिग हटाने का विरोध करने पर दो प्राथमीकियां भी दर्ज की गई थीं। जहां मर्जी हटाया, जहां मर्जी छोड़ा
आयुक्त के आदेश के अनुसार शहर से अवैध होर्डिग हटाने की कार्रवाई चल रही है। इसके तहत पहले चरण में सरकारी भूमि पर लगे होर्डिग को हटाया जा रहा है, लेकिन सरकारी भूमि का फैसला भी निगम के अधिकारी-कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार कर रहे हैं। आयकर गोलंबर से होर्डिग हटाने की कार्रवाई हुई, लेकिन दो-तीन को काटा गया, फिर टीम छोड़ कर दूसरी जगह चली गई। एएन कॉलेज एवं विद्युत पावर सब स्टेशन की दीवार पर लगी होर्डिग को भी निजी होर्डिग बता कर कार्रवाई नहीं की जा रही है।