पटना के डेढ़ सौ इलाके अब तक बन चुके कोरोना कंटेनमेंट जोन
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए मानकों के पालन में अनदेखी महंगी साबित हो रही है।
पटना। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए मानकों के पालन में अनदेखी महंगी साबित हो रही है। पटना के 150 इलाके अब तक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इस समय भी 89 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन की जद में हैं। वहीं 61 वैसे इलाके हैं जो पहले कंटेनमेंट जोन रह चुके हैं। शहरी क्षेत्र का कोई भी ऐसा बड़ा इलाका नहीं बचा है, जहां कोरोना पॉजिटिव मामले नहीं मिले हैं। पटना की 76,737 आबादी इस वक्त भी कंटेनमेंट जोन के दायरे में हैं। पटना सिटी में 20, पटना सदर में 37, दानापुर में 17, मसौढ़ी में 7, पालीगंज में आठ इलाके कंटेनमेंट जोन हैं। इन इलाकों में 15,760 घर हैं।
- - - - - - - - - -
: इलाका - जोन की संख्या- घर - निवासी :
पटना सदर - 37 - 446 - 1777 पटना सिटी - 20 - 6698 - 29692 दानापुर - 17 - 4324 - 21778 मसौढ़ी - 7 - 1913 - 9249 पालीगंज -8 - 2379 - 14241
- - - - - - - - - जासं, पटना सिटी : जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए लॉकडाउन के दौरान सुबह में लोगों ने खरीदारी की। महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का परिचालन होता रहा। अशोक राजपथ, सुदर्शन पथ, कुम्हरार रोड समेत अन्य मार्गो पर इक्का-दुक्का वाहन चले। जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर निकलने का कारण पूछते रहे। अनुमंडल क्षेत्र में अफसरों ने घूम-घूमकर समय के बाद तक खुली दुकानों को बंद कराया। मालसलामी, मंसूरगंज, मारूफगंज, हाजीगंज समेत अन्य मंडियों में भीड़-भाड़ देखी गयी। एसडीओ राजेश रोशन ने बताया कि बिना मास्क के घूमते 70 लोगों से 50-50 रुपया जुर्माना वसूला गया। खाजेकलां एवं चौक थाना क्षेत्र समेत अन्य इलाकों के कंटेनमेंट जोन में लोगों ने जागरूकता दिखाई।
- 76 हजार आबादी अभी है कंटेनमेंट जोन के दायरे में