Move to Jagran APP

पटना के 15 हजार बिजली उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं करा रहे रीचार्ज, जानें क्यों हो रहा ऐसा

Bihar electricity consumers 15 हजार उपभोक्ता अपना स्मार्ट प्रीपेड मीटर रीचार्ज नहीं करा रहे हैं। ऐसा पटना के बाहर रहने वाले लोग कर हैं। जब मीटर रीचार्ज कराएंगे तो प्रतिमाह की दर से फिक्स चार्ज का भुगतान करना पड़ेगा।

By Mritunjay ManiEdited By: Akshay PandeyPublished: Sat, 19 Nov 2022 09:14 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 09:14 PM (IST)
पटना के 15 हजार बिजली उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं करा रहे रीचार्ज, जानें क्यों हो रहा ऐसा
पटना से बाहर रहने वाले उपभोक्ता मीटर रिचार्ज नहीं करा रहे। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना : स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के कार्यों में तेजी आ गई है। राजधानी में 15 हजार उपभोक्ता अपना स्मार्ट प्रीपेड मीटर रीचार्ज नहीं करा रहे हैं। जबकि 7412 उपभोक्ता मीटर में तकनीकी खराबी के कारण परेशान हैं। मीटर में लगा माडम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।   

loksabha election banner

पटना विद्युत आपूर्ति प्रतिष्ठान के अभियंताओं का कहना है पटना से बाहर रहने वाले उपभोक्ता स्मार्ट प्री-पेड मीटर री-चार्ज नहीं करा रहे हैं। पटना वापस आने के पहले इसे री-चार्ज करा लें। उनके घरों में बिजली आपूर्ति अपने आप बहाल हो जाएगी। स्मार्ट प्री-पेड मीटर वाले उपभोक्ताओं बिजली कनेक्शन जोड़वाने के लिए बिजली कार्यालय में दौड़ लगाने की जरूरत नहीं हैं। जब मीटर रीचार्ज कराएंगे तो प्रतिमाह की दर से फिक्स चार्ज का भुगतान करना पड़ेगा। इस कार्य के लिए बिजली कार्यालयों में आने की जरूरत नहीं है। राजेंद्र नगर आपूर्ति प्रमंडल में री-चार्ज नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या सबसे अधिक है। 

सात हजार उपभोक्ता मीटर में तकनीकी खराबी से हैं परेशान

पटना विद्युत आपूर्ति प्रतिष्ठान के 7412 उपभोक्ता स्मार्ट प्री-पेड मीटर से परेशान हैं। नियमित रीडिंग नहीं हो पा रही है। जानकारी के अनुसार मीटर में लगा माडम सही तरीके से कार्य नहीं कर पा रहा है। इस कारण उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ गई है। 500 रुपये बैलेंस वालों की राशि अचानक माइनस में चला जा रहा है। कुछ दिनों पर रीडिंग लेने के कारण ऐसा हो जा रहा है। आशियाना आपूर्ति प्रमंडल के पटेल नगर निवासी लाल बहादुर प्रसाद ने बताया कि 16 नवंबर को 277 रुपये बैलेंस था। 18 नवंबर को माइनस 203 रुपये हो गया। उसके अगले दिन बिजली बिल बढ़कर 210 रुपये हुआ है। स्मार्ट प्री-पेड मीटर की रीडिंग सही नहीं है। पहले मीटर की रीडिंग से शिकायत नहीं थी। बिजली कंपनी के अभियंताओं का कहना है कि मीटर की तनीकी खराबियां दूर की जा रही है।

आपूर्ति प्रमंडल  संपर्क से बाहर     री-चार्ज नहीं 

बांकीपुर              189                802         

गुलजारबाग         303                1134       

कंकड़बाग वन       329                 838   

पटना सिटी          209                 746   

कंकड़बाग टू         1397               765   

राजेंद्र नगर          197                  2131

आशियाना            782                1446 

डाकबंगला           270                  731  

दानापुर               899                 1467 

गर्दनीबाग            726                 1035 

खगौल                1067               1922 

न्यू कैपिटल           356                 897  

पाटलिपुत्र            688                 1241

कुल                    7412                15155 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.