यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Accident News : बिहार में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में शिक्षक समेत 15 की मौत, यूपी के बाप-बेटी ने भी गंवाई जान
Bihar Accident News बिहार में बीते 24 घंटों में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और कई ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार के छह जिलों में हुए हादसे
- मृतकों में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी पिता-पुत्री भी
जागरण टीम, पटना। बिहार के कैमूर, गोपालगंज, औरंगाबाद, सिवान, रोहतास व भोजपुर जिलों में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बीते 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्री व एक शिक्षक शामिल हैं।
औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जीटी रोड भेड़िया गांव के पास सोमवार की सुबह एक कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
कार सवार पिता-पुत्री की मौत
दुर्घटना में कार पर सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी कृपासागर गुप्ता (48) एवं उनकी पुत्री खुशी गुप्ता (22) के रूप में की गई।
दुर्घटना में घायल कृपासागर की पत्नी पिंकी साहू एवं चालक सत्येंद्र सरोज की स्थिति गंभीर है। सभी आजमगढ़ से झारखंड के गिरिडीह जा रहे थे।
कैमूर में हुआ हादसा
वहीं, कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरई गांव के पास रविवार की रात खड़े ट्रैक्टर में बाइक की टक्कर हो जाने से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
तीसरे घायल युवक की भी मौत सदर अस्पताल भेजे जाने के दौरान हो गई। मृतकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी 22 वर्षीय दिलीप कुमार, 30 वर्षीय फूलचंद तथा अमरहा गांव निवासी 28 वर्षीय शशि कुमार के रूप में हुई।
वहीं, गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के श्रीपुर कोठी कल्याणपुर हाई स्कूल के समीप रविवार को एक बाइक पेड़ से टकरा गई।
दुर्घटना में बाइक पर सवार चार किशोरों में दो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
उधर, गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज-हथुआ मुख्य पथ पर माधवलाल मठिया गांव के समीप रविवार की देर संध्या दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया।
दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी जख्मी हो गए। उधर, सिवान जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
रोहतास में पिकअप वैन की चपेट में आए दो लोग
रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र में पिकअप वैन की चपेट में आने से सड़क किनारे आग ताप रहे दो लोगों की मौत हो गई।
वहीं, जिले के दावथ के मलिया बाग में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की भी मौत हो गई।
भोजपुर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी के सलेमपुर-बिहिया मुख्य मार्ग पर आटो पलटने से एक शिक्षक की मौत हो गई। वे पिरौटा गांव के निवासी थे।
यह भी पढ़ें
Bihar News: डाक विभाग की गाड़ी में पार्सल लेकर आ रहे थे चालक और सहयोगी, पुलिस ने की जांच तो...
