विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: डाक विभाग की गाड़ी में पार्सल लेकर आ रहे थे चालक और सहयोगी, पुलि‍स ने की जांच तो...

By Ashok Kumar SinghEdited By: Prateek Jain
Published: Tue, 05 Dec 2023 07:57 PM (IST)

गंगा पुल पर जांच के क्रम में सोमवार की शाम औद्योगिक पुलिस ने उत्तर प्रदेश से होकर आती डाक पार्सल ...और पढ़ें

डाक विभाग की गाड़ी में पार्सल लेकर आ रहे थे चालक और सहयोगी, औद्योगिक पुलि‍स ने की जांच तो...
डाक विभाग की गाड़ी में पार्सल लेकर आ रहे थे चालक और सहयोगी, औद्योगिक पुलि‍स ने की जांच तो...

HighLights

  1. गंगा पुल पर जांच के क्रम में औद्योगिक पुलिस ने दोनों को दबोचा
  2. दिल्ली से सरकारी गाड़ी में डाक पार्सल लेकर पटना जा रहे थे चालक और सहयोगी

जागरण संवाददाता, बक्सर। गंगा पुल पर जांच के क्रम में सोमवार की शाम औद्योगिक थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से होकर आती डाक पार्सल वैन के चालक समेत दो लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

तलाशी में उनके पास से तीन टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार ने बताया कि यूपी से आने वाले वाहनों की जांच के क्रम में ही डाक पार्सल गाड़ी को रोककर चालक की जांच में वह और उसका एक सहयोगी दोनों शराब के नशे में धुत्त पाए गए।

इतना ही नहीं तलाशी लेने पर दोनों के पास से तीन ट्रेट्रा पैक शराब भी बरामद की गई। पूछताछ में दोनों की पहचान राजस्थान के झुनझुनू अंतर्गत सिरवा थाना निवासी रवि ठाकुर 25 पिता मदन सिंह और अजीत लंबोरिया 33 वर्ष पिता ओमप्रकाश लम्बोरिया के रूप में की गई।

बताया कि दिल्ली से सरकारी गाड़ी द्वारा डाक पार्सल लेकर पटना जा रहे थे और पटना जंक्शन पर माल गिराने जा रहे थे। मामले से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विभिन्न मामलों में 10 गिरफ्तार, 101 वारंट का निष्पादन

बक्सर। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में जारी विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटों के अंदर जहां 10 लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है, वहीं कोर्ट के आदेश पर जारी 101 वारंट का पुलिस ने निष्पादन किया है।

पुलिस कार्यालय से जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, कुल गिरफ्तारी में तीन को कोर्ट से जारी वारंट में गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब बरामदगी के पूर्व के कांडों में फरार तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हालांकि, शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई में महज 600 एमएल शराब बरामद की गई है। वहीं, यातायात निममों का अनुपालन कराने में वाहन चालकों से चार हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया है।

यह भी पढ़ें - Nitish Kumar: तबीयत का बहाना या कांग्रेस को सताना? आखिर नीतीश कुमार ने क्यों बना ली I.N.D.I.A की बैठक से दूरी

यह भी पढ़ें - खौफनाक VIDEO : रघोपुर में ट्रैक्टर दौड़ा-दौड़ाकर रौंदता रहा शख्स, लोग एक-दूसरे पर भांजते रहे लाठियां