Move to Jagran APP

14 साल की लड़की ने प्रेमी के लिए रची खतरनाक साजिश, जानकर पुलिस के छूटे पसीने

14 साल की नाबालिग लड़की ने प्रेमी से शादी रचाने के लिए एेसी साजिश रची जिसे जानकर पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। लड़की ने अपहरण का पर्चा साटा और प्रेमी के साथ फरार हो गई।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 03:40 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 10:10 PM (IST)
14 साल की लड़की ने प्रेमी के लिए रची खतरनाक साजिश, जानकर पुलिस के छूटे पसीने
14 साल की लड़की ने प्रेमी के लिए रची खतरनाक साजिश, जानकर पुलिस के छूटे पसीने

पटना [जेएनएन]। थाना क्षेत्र के स्वामी सहजानंद कॉलोनी के पास रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने खुद के अपहरण का ऐसा नाटक रचा कि पुलिस और घरवाले दस घंटे तक परेशान रहे। वह शादी करने की नीयत से प्रेमी के साथ फरार हो गई, लेकिन कमरे में खुद ही पर्चा सटा दिया, जिस पर लिखा था - 'तुम्हारे बेटे की हत्या करने के लिए घर में घुसे थे। वह नहीं मिला तो बेटी को उठाकर ले जा रहे हैं। उसकी हत्या कर लाश को गंगा नदी में फेंक देंगे।'

loksabha election banner

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के मुताबिक तकनीकी अनुसंधान से किशोरी को उत्तरप्रदेश के सकलडीहा गांव स्थित तुलसी आश्रम से बरामद कर लिया गया। उसका प्रेमी भी यूपी पुलिस की हिरासत में है। 

बताते चलें कि स्वामी सहजानंद कॉलोनी के पास पिता का घर है। उसकी 14 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। रविवार की सुबह घरवालों की नींद खुली तो वह बिस्तर से गायब मिली। बिस्तर के सामने दीवार पर पर्चा सटा था, जिसमें उक्त बातें लिखी थी।

इसके बाद अरविंद ने थाने में पहुंचकर अपहरण की शिकायत की। पर्चा साटकर किशोरी के अपहरण की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने किशोरी के बारे में पता लगाने की कोशिश की तो एक युवक से उसके प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस उस युवक का मोबाइल लोकेशन खंगालने लगी।

इस बीच उसका लोकेशन उत्तरप्रदेश के तुलसी आश्रम के पास मिला, जहां रेलवे हॉल्ट भी है। काफी देर तक उसका लोकेशन एक ही जगह पर था। इसके बाद बिहटा पुलिस ने यूपी पुलिस को दोनों की तस्वीर भेजी। खोजबीन कर यूपी ने दोनों को एक घर से बरामद कर लिया। बिहटा पुलिस उन्हें लाने के लिए कूच कर गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.