Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में अब लाठी भंजावन-तेल पिलावन नहीं चलेगा : राजनाथ

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sun, 11 Oct 2015 03:24 PM (IST)

    न्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कारागार, नोखा और सासाराम में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब लाठी भंजावन-तेल पिलावन का जमाना लद गया है बिहार में अब जनता विकास चाहती है और एनडी बिहार में विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

    Hero Image

    पटना । केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कारागार, नोखा और सासाराम में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब लाठी भंजावन-तेल पिलावन का जमाना लद गया है बिहार में अब जनता विकास चाहती है और एनडी बिहार में विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंंने कहा कि अगर बिहार में एनडीए सत्ता में आई तो बिहार में तेजी से विकास होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि जबसे बिहार में महागठबंधन बना है तबसे अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पहले की तरह ही बिहार के लोग आतंक के साये में जीने को मजबूर हो गए हैं।अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अाए दिन लूट हत्या अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अातंकवादियों और नक्सलियों को रोकने में नाकाम रही है। हमारी सरकार बनी तो विकास के साथ ही नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता होगी। आतंकियो और नक्सलियों से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की कमी नहीं होने दी जाएगी।