तेज वाहन न चलाएं, घर पर है आपका इंतजार
पटना। सड़क दुर्घटना में अपाहिज होने तथा मरने वालों की बढ़ती संख्या से विचलित राजकीय महिल
पटना। सड़क दुर्घटना में अपाहिज होने तथा मरने वालों की बढ़ती संख्या से विचलित राजकीय महिला महाविद्यालय गुलजारबाग की राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी छात्राओं ने गुरुवार को अशोक राजपथ पर रोड-शो किया। पोस्टर बैनर पर लिखे संदेशों से छात्राओं ने तेज वाहन न चलाने की अपील की। लोगों ने इस जागरूकता अभियान में रुचि दिखाई।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सबीहा अहसन ने कहा कि वाहन चलाते समय यह जरूर ध्यान में रखना चाहिए कि उनका तथा उनकी लापरवाही से दुर्घटना के शिकार होने वाले अन्य के लौटने का इंतजार घर वाले कर रहे हैं। प्राचार्या डॉ. विज्यालक्ष्मी सिन्हा ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। जागरूकता अभियान में डॉ. विदु रानी, रंजू कुमारी, कुमारी प्रभा, रेशमा, शीजा, आसमा, रजिया, मधु, निर्मला व अन्य सक्रिय रहीं।