विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में भाजपा का विराट कार्यकर्ता समागम आज

By pradeep Kumar TiwariEdited By:
Published: Tue, 14 Apr 2015 10:48 AM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2015 10:57 AM (IST)

अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंगलवार को होने वाले भाजपा के 'विराट कार्यकर्ता समागमÓ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

News Article Hero Image

पटना। अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंगलवार को होने वाले भाजपा के 'विराट कार्यकर्ता समागम' की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 27 अक्टूबर 2013 को हुंकार रैली के बाद पार्टी का यह सबसे बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, रामकृपाल यादव, बिहार के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सौदान सिंह सहित पार्टी के कई बड़े नेता इसे संबोधित करेंगे। कई केंद्रीय मंत्री देर शाम पटना पहुंच गए। अमित शाह मंगलवार को दिन में 12 बजे और राजनाथ सिंह 11:30 बजे यहां पहुंचेंगे।

कार्यकर्ता समागम में पार्टी ने प्रत्येक बूथ से कम से कम तीन से चार कार्यकर्ताओं को लाने की तैयारी की है। इसके लिए कार्यकर्ताओं का 15 दिनों पहले से ही रजिस्टे्रशन शुरू हो गया था। डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं के रजिस्ट्रेशन का पार्टी ने दावा किया है।

इस कार्यकर्ता समागम से पार्टी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए गोलबंद किया जाएगा। सुदूर इलाकों से सोमवार शाम से ही कार्यकर्ताओं का पटना में जुटना शुरू हो गया है। देर रात तक कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा और अररिया से 15 से 20 हजार कार्यकर्ता ट्रेन और बसों से पहुंच भी गए हैं। गांधी मैदान के पूर्वी छोर और विधायक आवास पर इनके ठहरने की व्यवस्था है।