नालादा विवि के शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन आज
By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 11:05 AM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 11:05 AM (IST)
पटना। नालादा विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करेंगी। वह राजगीर के विश्वविद्यालय कैम्पस में चल रहे कार्य का निरीक्षण कर वहा पौधरोपण भी करेंगी। उन्हें मास्टर प्लान के बारे में जानकारी दी जाएगी। उच्च शिक्षा का केंद्र रहे नालंदा वश्वविद्यालय में 821 साल बाद इसी माह से दोबारा पढ़ाई शुरू हुई। नए विश्वविद्यालय का निर्माण राजगीर में किया गया है। शुरुआत में 9 छात्रों से पढाई शुरू की गई। 19 सितंबर को विश्वविद्यालय के औपचारिक उद्घाटन के बाद कक्षाएं प्रशासनिक भवन में लगेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें