लालू प्रसाद का हाल जानने मुंबई जाएंगे नीतीश
By Edited By: Published: Wed, 27 Aug 2014 02:14 PM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2014 02:14 PM (IST)
पटना: मुंबई में इलाज कर रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का हाल जानने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई जाएंगे। विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के दिन ही लालू प्रसाद बीमार पड़ गए थे और मुंबई चले गए थे। बुधवार को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में लालू प्रसाद के हृदय का ऑपरेशन किया गया। नीतीश कुमार के एक करीबी सूत्रों ने बताया कि पूर्व सीएम अस्पताल जाकर लालू प्रसाद से मुलाकात करेंगे। नीतीश फिलहाल दिल्ली गए हैं और वहां से उनके मुंबई जाने की संभावना है। जदयू नेता संजय सिंह ने कहा कि बड़े भाई को देखने छोटे भाई जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें