Move to Jagran APP

टूटा तेलंगाना का रिकॉर्ड, बिहार के इस जिले में सौ घंटे में बने 11,244 शौचालय

तेलंगाना के विजयग्राम से प्रेरणा लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन ने अभियान चलाया और सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए सौ घंटे में 11,244 शौचालयों का निर्माण करवाया गया।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Thu, 22 Feb 2018 08:52 AM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 11:22 AM (IST)
टूटा तेलंगाना का रिकॉर्ड, बिहार के इस जिले में सौ घंटे में बने 11,244 शौचालय
टूटा तेलंगाना का रिकॉर्ड, बिहार के इस जिले में सौ घंटे में बने 11,244 शौचालय

गोपालगंज [जेएनएन]। तेलंगाना के विजय ग्राम से प्रेरणा लेकर जिले में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सौ घंटे में 11,244 शौचालयों का निर्माण किया गया जो नया रिकॉर्ड है। इससे विजय ग्राम का रिकॉर्ड टूट गया है। जिले के 13 प्रखंडों में इस अभियान के दौरान 12 पंचायतों तथा 236 वार्ड को ओडीएफ घोषित किया गया। इस अभियान के दौरान तीन हजार राज मिस्त्री तथा पांच हजार मजदूरों को लगाया गया था।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार तेलंगाना के विजय ग्राम में अभियान को गति देने के लिए सौ घंटे में दस हजार शौचालयों के निर्माण का अभियान चलाया गया था। अभियान शत-प्रतिशत सफल रहा। इससे प्रेरणा लेकर जिले में भी शौचालयों के निर्माण कार्य को गति देने के लिए तीन हजार राजमिस्त्री तथा पांच हजार मजदूरों को बकायदा प्रशिक्षित किया गया।

जिला प्रशासन ने इस अभियान के लिए 17 से 20 फरवरी का समय निर्धारित किया। सौ घंटे में प्रशासनिक स्तर पर पूरे जिले में दस हजार शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अभियान के दौरान लक्ष्य से अधिक यानी 11,244 शौचालयों का निर्माण कर लिया गया।

 बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी राहुल कुमार ने इस अभियान की जानकारी दी और बताया कि 12 नई पंचायतों के अलावा 236 वार्ड तथा 66 गांवों को पूर्ण रूप से ओडीएफ घोषित किया गया है।

100 घंटे में कहां कितनी पंचायत व वार्ड बने ओडीएफ

प्रखंड         पंचायत       वार्ड

बैकुंठपुर      00          07

बरौली        01          17

भोरे           03          12

विजयीपुर   00          07

गोपालगंज  01           16

हथुआ        03           32

कटेया        01           24

कुचायकोट  00           05

मांझा         01           18

पंचदेवरी     00          14

फुनवरिया   00           20

सिधवलिया  01          11

उचकागांव    01           23

कुल             12           236


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.