विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं रहे प्रो.विनोदानंद

By Edited By:
Published: Fri, 08 Feb 2013 11:09 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2013 11:10 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, पटना : समाजवादी चिंतक प्रो.बिनोदानंद सिंह का गुरुवार की रात निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। दिल्ली के सत्यवती कालेज में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे सिंह का इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

1977 में गायघाट से विधायक चुने गये बिनोदानंद समाजवादी जन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके थे। उन्होंने जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी निभाई थी। समाजवादी आदोलन की धार को तेज करने के दौरान उनके द्वारा चलाए गए आंदोलनों की लम्बी फेहरिश्त है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।