Move to Jagran APP

दिल्ली के कनाट प्लेस की तरह पटना जंक्शन पर फहरा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

पटना जंक्शन परिसर में मंगलवार को सौ फीट ऊंचा तिरंगा लहराया गया। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रगान गाकर झंडा फहराया।

By Edited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 09:00 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 11:51 AM (IST)
दिल्ली के कनाट प्लेस की तरह पटना जंक्शन पर फहरा 100 फीट ऊंचा तिरंगा
पटना । पटना जंक्शन परिसर में मंगलवार को सौ फीट ऊंचा तिरंगा लहराया गया। राष्ट्रगान के साथ उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर मंत्री रामकृपाल यादव, बीजेपी विधायक नितिन नवीन, डीआरएम आरपी ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे। 12 लाख की लागत में तैयार तिरंगे को देखने के लिए सैकड़ों लोग जुट गए थे। तिरंगे के आसपास रोशनी के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की गई है।
75 ए-वन श्रेणी के स्टेशनों पर तिरंगा
उपमुख्यमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि इतना ऊंचा तिरंगा पटना में पहली बार फहराया जा रहा है। दिल्ली के कनॉट प्लेस समेत तीन स्थानों पर इस तरह का तिरंगा लहराता देख मुझे लगा कि बिहार में भी ऐसा झंडा फहराया जाना चाहिए। पटना में सौ फीट ऊंचाई पर झंडा फहराया गया जो गर्व की बात है। यह झंडा देश के करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक रवीश कुमार, वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर एके आर्या, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक विनीत कुमार, वरीय मंडल इंजीनियर सुजीत कुमार झा, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त चन्द्र मोहन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। तिरंगा तीस फीट चौड़ा और बीस फीट लंबा है। ज्ञात हो कि रेलवे बोर्ड ने देश के सभी 75 ए वन श्रेणी के स्टेशनों पर सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराने का निर्देश दिया था। आधे से अधिक स्टेशनों पर तिरंगा लहराने लगा है। इसके बाद दरभंगा जंक्शन और राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर भी तिरंगा लहराया जाएगा।
बना सभी का आकर्षण का केंद्र
100 फीट ऊंचे झंडे के पोल पर एलईडी लाइटें लगी हैं। तिरंगा के तीनों रंग एलईडी लाइट से जगमगाएंगे। यह रात में अंधेरे में भी दूर से ही लोगों को दिखेगा। रेलवे बोर्ड ने इस पल को ड्रोन के जरिए कैमरे में कैद किया। झंडारोहण होते ही तिरंगा यात्रियों एवं वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। यात्रियों ने मोबाइल से खूब सेल्फी ली। कई लोगों ने परिवार के साथ फोटो खिंचवाई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.