Move to Jagran APP

Bihar Weather: लू की चपेट में राज्य के 10 जिले, पटना में 2015 के बाद सबसे ज्यादा गर्मी

Bihar Weather Update अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी भागों में लू का असर बना रहेगा। वहीं उत्तरी भागों में वर्षा की गतिविधियों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अगले तीन दिनों के बाद तापमान में आंशिक गिरावट आने की संभावना है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerPublished: Sat, 10 Jun 2023 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2023 06:00 AM (IST)
Bihar Weather: लू की चपेट में राज्य के 10 जिले, पटना में 2015 के बाद सबसे ज्यादा गर्मी
लू की चपेट में 10 जिले, पटना में 2015 के बाद की सर्वाधिक गर्मी।

जागरण संवाददाता, पटना: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी व भीषण लू का कहर जारी है। शुक्रवार को पटना सहित 10 जिलों में भीषण लू व नौ जिलों में लू की स्थिति रही। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री ऊपर 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

वैशाली सबसे गर्म

44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। उत्तरी भागों अन्य जिलों में तापमान में आंशिक गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 2015 के बाद पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान शुक्रवार को रहा। नौ मई 2015 को पटना का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत प्रदेश के आठ शहरों पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, भोजपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा और बांका में भीषण लू, जबकि भागलपुर, सुपौल, जमुई, कटिहार, नवादा, सिवान, औरंगाबाद व जमुई में लू का प्रभाव रहेगा।

मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी भागों में लू का असर बना रहेगा। वहीं उत्तरी भागों में वर्षा की गतिविधियों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अगले तीन दिनों के बाद तापमान में आंशिक गिरावट आने की संभावना है।

इन शहरों में शनिवार को भीषण लू का अलर्ट

शनिवार को पटना समेत पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, भोजपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा व बांका में भीषण लू का प्रभाव बना रहेगा। जबकि, भागलपुर, सुपौल, कटिहार, जमुई, नवादा, सिवान, औरंगाबाद और जमुई में लू का असर रहेगा। इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.