रफ्तार का कहर : बिहार में पहियों पर नाचती आई मौत, 10 की गई जान
सूबे के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार की सुबह तीन सड़क हादसों में 10 लोग मारे गए। सबसे भीषण दुर्घटना करीब पांच बजे सुबह में मधुबनी में हुई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। विभिन्न दुर्घटनाओं में घायल कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2016 09:01 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2016 04:59 PM (IST)
जागरण टीम, पटना। सूबे के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार की सुबह तीन सड़क हादसों में 10 लोग मारे गए। सबसे भीषण दुर्घटना करीब पांच बजे सुबह में मधुबनी में हुई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। विभिन्न दुर्घटनाओं में घायल कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मधुबनी में बस व ट्रक की टक्कर, छह की मौत
- मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 पर फुलपरास पूबारी टोला के निकट हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।
- दुर्घटना में ड़ेढ़ दर्जन यात्री घायल हुए हैं। उनको इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल अस्पताल भेजा गया है।
- बस तेज गति में पटना से फारबिसगंज जा रही थी। कुहासा में ड्राइवर जबतक खड़े ट्रक को देखता, बस का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।
- भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर में ट्रैक्टर पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए।
- सभी मृतक इस्माइल प्रखंड के चौधरी वासा के रहने वाले थे। बताए जा रहे हैं।
- एनएच 98 पर सुइया मोड़ के पास ऑटो व ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, छह घायल।
- ऑटो अनुग्रहण नारायण स्टेशन जा रहा था। इसपर आठ लोग सवार थे।
- सुइया मोड के पास आगे जा रही ट्रक ने अचानक ब्रेक लिया। ऑटो सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें