आम के पेड़ से गिरे युवक की मौत
प्रखंड क्षेत्र के सोखोदेवरा निवासी रामचंद्र महतो के 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार की मौत आम के पेड़ से गिर जाने से हो गई।
प्रखंड क्षेत्र के सोखोदेवरा निवासी रामचंद्र महतो के 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार की मौत आम के पेड़ से गिर जाने से हो गई। मंगलवार को वह पेड़ से गिरा था। इलाज के क्रम में गुरुवार को उसकी मौत हुई।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक चंदन मंगलवार की दोपहर पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे कौआकोल पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल नवादा में भी इलाज उपरांत चिताजनक स्थिति को देखते हुए उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहां भी युवक की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका। तब परिजन बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही गुरुवार को युवक की मौत हो गई। मृतक का शव गांव में आते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना की सूचना पाकर पहुंचे सोखोदेवरा पंचायत की मुखिया लीला देवी एवं उनके प्रतिनिधि संतोष कुमार उर्फ योगी त्यागनाथ ने पीड़ित परिजनों का ढांढ़स बंधाया। उन्होंने हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन परिजनों को दिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप