Move to Jagran APP

देशहित में है नागरिकता संशोधन कानून : सांसद

नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों को जागरूकता करने के लिए रांची सांसद संजय कुमार सेठ रजौली पहुंचे। हरदिया सेक्टर-बी में रजौली के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 03:03 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 06:11 AM (IST)
देशहित में है नागरिकता संशोधन कानून : सांसद
देशहित में है नागरिकता संशोधन कानून : सांसद

नवादा । नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों को जागरूकता करने के लिए रांची सांसद संजय कुमार सेठ रजौली पहुंचे। हरदिया सेक्टर-बी में रजौली के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हरदिया सेक्टर बी में बने मंच से सांसद ने उपस्थित लोगों से नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूक होने की अपील की। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान आदि में अल्पसंख्यक हिन्दूओं को प्रताड़ित किया जाता है। ऐसे लोगों को संरक्षण देने के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 देशवासियों को सबसे बड़ा तोहफा दिया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक को एक कर दिया। अब हर कोई कश्मीर में अपना आशियाना बनाने की सोच सकता है।

loksabha election banner

रजौली के बजरंग बली चौक पर उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देशहित में है। इससे हमारे देश के लोगों के अस्तित्व पर कोई खतरा नहीं है। विपक्षी पार्टियां वोट की राजनीति को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है। इससे लोगों को बचना चाहिए। सही जानकारी लेनी चाहिए।

मौके पर पूर्व विधायक कन्हैया कुमार, जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, विजय पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य उर्फ गगन, पूर्व उपाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व प्रत्याशी अर्जुन राम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह, पूर्व मुखिया भोला राजवंशी, हरदिया मुखिया पिन्टू साव, सुबोध कुमार, नुनु राजवंशी, नीरज कुमार, रंजेश कुमार,अमावां मंडल अध्यक्ष शिवशंकर कुमार, सिरदला मंडल अध्यक्ष रामविलास वर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.