कत्था बरामदगी में दो धंधेबाज पर पर प्राथमिकी
वन विभाग के फॉरेस्टर बिरेंद्र कुमार पाठक ने कत्था बरामदगी के मामले में जमुंदाहा गांव के दिनेश सिंह
वन विभाग के फॉरेस्टर बिरेंद्र कुमार पाठक ने कत्था बरामदगी के मामले में जमुंदाहा गांव के दिनेश सिंह और मोहन सिंह के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। फॉरेस्टर ने बताया कि बुधवार को थानाध्यक्ष और एसटीएफ के नेतृत्व में जमुंदाहा गांव के जंगली इलाके में छापेमारी की गई थी। इस दौरान 150 केजी कत्था बरामद किया गया था। कत्था बनाने की मशीन भी बरामद हुआ था। इस मामले में डक्त दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताते चलें कि जमुंदाहा गांव के जंगल में खड़कधारी सिंह के बेटा दिनेश सिंह और मोहन सिंह दोनों मिलकर अवैध महुआ शराब और कत्था बनाने का काम बड़े पैमाने पर करता था। जंगल में रहे खैर के पेड़ को काटकर कत्था बनाने का काम काफी दिनों से इन दोनों भाइयों के द्वारा किया जा रहा था। जानकार सूत्र बताते हैं कि कत्था बनाकर झारखंड व बिहार के विभिन्न शहरों में ऊंचे दाम पर बेचा जाता था। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई थी। बता दें कि वर्ष 2008 में भी खड़कधारी सिंह जमुदाहा गांव में भारी मात्रा में अफीम की खेती किए हुए था। उस समय भी तत्कालीन एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी और अफीम को नष्ट किया गया था। उस मामले में भी खड़कधारी सिंह को नामजद किया गया था। जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण अभी तक पुलिस की पकड़ से खड़कधारी सिंह बाहर हैं। जबकि पुलिस उसे पकड़ने के लिए कई बार उसके घर पर छापेमारी कर चुकी है, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही जंगल में छिप जाता है।