सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी
राजगीर-बोधगया राजमार्ग 82 पर हिसुआ में हीरो शो रूम के समीप रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी हो गईं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 05:01 PM (IST)
राजगीर-बोधगया राजमार्ग 82 पर हिसुआ में हीरो शो रूम के समीप रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी हो गईं। बताया जाता है कि रोह निवासी राजेश शर्मा अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ अपने रिश्तेदार के यहां से रोह वापस लौट रहे थे। हीरो शो रूम के समीप बने स्पीड ब्रेकर पार करते समय पत्नी मोटरसाइकिल से गिर गई। पति ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें