सर्प दंश से युवती की मौत, तय हो चुकी थी शादी
थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गई। घटना मंगलवार कि अल सुबह
थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गई। घटना मंगलवार कि अल सुबह करीब 3:00 बजे के आसपास हुई। मृतका उसी गांव के अरविन्द राम की 20 वर्षीया पुत्री ललिता कुमारी थी। घटना की खबर मिलते ही स्वजनों व शुभचितको में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार ललिता अपने घर में सो रही थी। अचानक उसके चीखने की आवाज आई। उसकी चीखने की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य जग गए और उठकर उसके कमरे में गए। जहां हाथ पर सांप काटने का निशान पाया गया। स्थिति को भांप स्वजन नारदीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता की मानें तो उनकी पुत्री की शादी राजगीर में तय हो चुकी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से शादी की तिथि निर्धारित नहीं हो सकी थी। पूर्व में भी उनकी एक बेटी की मौत 14 मई 2019 को सांप काटने से हो गई थी। उस दिन भी मंगलवार था। चार पुत्री में से दो की मौत सांप काटने से हो चुकी है। स्वजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया था।