Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के बलबूते लड़ा जाएगा चुनाव : महेंद्र

राष्ट्रीय जनता दल की नगर कमेटी की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष महफूज आलम की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 06:16 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 06:16 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के बलबूते लड़ा जाएगा चुनाव : महेंद्र
कार्यकर्ताओं के बलबूते लड़ा जाएगा चुनाव : महेंद्र

राष्ट्रीय जनता दल की नगर कमेटी की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष महफूज आलम की अध्यक्षता में हुई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी बूथों पर बूथ कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया। बूथ कमेटी में 11 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने आने वाले चुनाव में युवाओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बलबूते चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं को कमेटी में जगह दें, जो मतदान के दौरान मुस्तैदी से अपने जवाबदेही को पूरा करें। उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद ¨सह ने सांसद सह केंद्रीय मंत्री पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें यहां से हराना जरुरी है। सांसद की उपेक्षापूर्ण नीति के चलते जिले का विकास अवरुद्ध होकर रह गया है। ¨प्रस तमन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार अच्छे दिन का झांसा देकर लोगों को ठगने का काम किया है। फिरकापरस्त ताकतों को बढ़ावा देकर देश में उन्माद की राजनीति की जा रही है। प्रवक्ता नंदकिशोर वाजपेयी ने कहा कि बूथों की जीत से ही चुनाव में जीत हासिल कर सकते हैं। अंबिका साव ने कहा कि आज देश के जवान लगातार शहीद हो रहे हैं, आम जनमानस सुरक्षित नहीं है। महासचिव ब्रजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सभी पार्टियां एकजुट होकर देश के दुश्मनों से लड़ना चाह रही है, वहीं सरकार राजनीति कर रही है। बैठक को विजय चौधरी, एजाज अहमद चांद समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। बैठक के अंत में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर र¨वद्र यादव, मथुरा यादव, सकील खं, सीताराम चौधरी, मनोज वर्णवाल, वाल्मीकि यादव, तरुण राजवंशी, रामकृष्ण राजवंशी, राजकुमार साव, बबलू यादव, अनिल कुमार, विक्रम यादव, कौशल यादव, ¨प्रस चौधरी, आजाद कुमार, गांधी यादव, मनदन कुमार, सालो यादव, अरमान, राजो यादव, सकलदेव, अजय महतो, अनुज यादव आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.