बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं लोग
प्रखंड में विगत कुछ दिनों से चल रही गर्म हवा व लू से जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 05:06 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 05:06 PM (IST)
नवादा। प्रखंड में विगत कुछ दिनों से चल रही गर्म हवा व लू से जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। वहीं जैसे जैसे गर्मी तप रही है, पेयजल संकट गहराता जा रहा है। लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। दुर्गती तो यह है कि अधिकांश चापाकल का पानी सूख गया है। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए जुगाड़ लगाना पड़ रहा है। क्षेत्र में गाड़े गए दर्जनों सरकारी चापाकल आंशिक तकनीकी खामियों के कारण बेकार पड़े हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। दुर्भाग्य तो यह है कि अभी तक प्रखंड के एक भी वार्ड में नल का जल सही से नहीं पहुंच पाया है। जिससे प्रखंड क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार सा मच गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें