बारिश होते ही जलमग्न हुआ नारदीगंज बाजार
प्रखंड के क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश हुई।
प्रखंड के क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। तकरीबन एक घंटे तक हुई बारिश जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह जगह पानी भर गया। सबसे बदतर स्थिति नारदीगंज अंदर बाजार की हो गई। राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया था। ऐसा सड़क पर पानी जमा रहने के कारण हो रहा था। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को बाइक सवारों ने काफी परेशान किया। पानी के छीेंटे उनके कपड़े व शरीर आ रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है हाल के दिनों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया था,लेकिन नाली का निर्माण सही तरीके से नहीं किया गया। जिससे पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है। नाली निर्माण में अभिकर्ता की मनमौजी का खामियाजा आने-जाने वाले राहगीरों के साथ नारदीगंज वासियों को भुगतना पड़ रहा है।