विहिप ने कराया बांका के मजदूरों को भोजन
बांका के प्रवासियों को विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोजन कराया। मंगलवार की रात उन मजदूरों को बजरंग दल के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन परिसर ले गए और उन्हें भोजन कराया।
बांका के प्रवासियों को विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोजन कराया। मंगलवार की रात उन मजदूरों को बजरंग दल के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन परिसर ले गए और उन्हें भोजन कराया। फिर अगले दिन बुधवार की सुबह नाश्ता कराने के बाद उन्हें बस से बांका के लिए रवाना किया। बांका जा रहे मजदूरों को भोजन का पैकेट और मास्क भी उपलब्ध कराया गया। वाहन की व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की गई थी। विहिप के कैलाश विश्वकर्मा और जिला समरसता प्रमुख जितेंद्र प्रताप ने अन्य साथी कार्यकर्ताओं की मदद से उन प्रवासियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की। गौरतलब है कि सूरत से प्रवासियों का एक जत्था बांका जा रहा था। ट्रक चालक ने इसके लिए डेढ़ लाख रुपये लिए थे। लेकिन नवादा बाइपास में चालक ने मजदूरों को उतार दिया और ट्रक लेकर फरार हो गया। तब प्रवासी अपनी व्यथा लेकर नगर थाना पहुंचे थे। इसी दौरान विहिप को इसकी जानकारी मिली और उनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की। इस कार्य में विहिप के सुबोध लाल, बजरंग दल के नगर संयोजक चंदन भगत, विजय पांडेय, दीपू वर्मा, गौतम, रवि साव राठौर, बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज बरनवाल, सुनील बरनवाल, पप्पू पटियाला, रोशन विश्वकर्मा, लवकुश यादव आदि के सहयोग किया।