बड़ी गुलनी में दो पक्ष आमने-सामने
प्रखंड के बड़ी गुलनी गांव में सोमवार को दो पक्ष फिर से आमने -सामने हो गए।
नवादा। प्रखंड के बड़ी गुलनी गांव में सोमवार को दो पक्ष फिर से आमने -सामने हो गए। एक पक्ष के धर्मस्थल से झंडा को उखाड़कर फेंकने के बाद विवाद गहराया। एक पक्ष का कहना था कि किसी ने झंडा उखाड़ तो दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि तेज हवा के कारण गिर गया है। मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा। खबर पुलिस-प्रशासन तक पहुंचा तो अधिकारी बिना समय गवाएं गांव पहुंचे और स्थिति को संभाला। सदर एसडीओ अन्नू कुमार, पकरीबरावां ण्सडीपीओ श्रीप्रकाश ¨सह,सीओ शुक्रान्त राहुल ,धमौल थाना प्रभारी रणविजय ¨सह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बैठक कराई गई।
आने वाले मुहर्रम पर्व दोनों पक्षों से मिलजुल मनाने की अपील की गई। 10-10 लोगों की एक कमेटी का भी गठन किया गया। एक पक्ष से प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जलाल उद्दीन, मो. फईम, मो. नईम आदि तो दूसरी ओर से पंचायत मुखिया मनोज चौरसिया, सरपंच रणजीत कुमार आदि को कमेटी में रखा गया। कमेटी गठित होते ही कहा कि विवादित स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिया जाए तो बेहतर होगा। इस पर सभी ने अपनी सहमति जताई। इधर सीओ ने कहा की मुहर्रम पर्व तक विवादित स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की रहेगी। बता दें कि यह गांव में दो पक्षों के बीच विवाद रह-रहकर सामने आता है। समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है।