सरपंच ने करवाया दो गुटों के बीच विवाद का समझौता
थानाक्षेत्र के पांती गांव में होली के अवसर पर रंग अबीर लगाने को लेकर दो गुटों में हुए गाली- गलौज व मारपीट की घटना से संबंधित मामले का समझौता रविवार को कराया गया।
थानाक्षेत्र के पांती गांव में होली के अवसर पर रंग अबीर लगाने को लेकर दो गुटों में हुए गाली- गलौज व मारपीट की घटना से संबंधित मामले का समझौता रविवार को कराया गया। पांती पंचायत की सरपंच शारदा देवी की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्ष विजय यादव के आवास पर आयोजित पंचायत में दोनों पक्ष के लोगों से बयान लिया गया। उसके बाद लिखित तौर पर विवाद का निपटारा पंचों द्वारा किया गया। प्रथम पक्ष के संजय पांडेय उर्फ चुन्नू पांडेय और द्वितीय पक्ष के संजय कुमार के बीच होली के त्यौहार से झगड़ा व मन मुटाव चल रहा था। जिसकी लिखित शिकायत दोनों पक्षों द्वारा सरपंच और थाने में दर्ज करवाई गई थी। सरपंच शारदा देवी के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप से सामाजिक तौर पर पंचायत का आयोजन कर विवाद का निपटारा किया गया। सरपंच की इस पहल पर दोनों पक्ष के लोग खुश है। दोनों भविष्य में एक दूसरे के साथ झगड़ा नहीं करने की शपथ ली।
इस बावत सरपंच ने बताया कि अबतक उन्होंने अपने स्तर से आपसी बंटवारा, महिला प्रताड़ना और भूमि विवाद से संबंधित कई मामले का निष्पादन किया है। अधिकांश मामले आíथक जुर्माना, डांट- फटकार द्वारा समाधान किया गया। सरपंच ने बताया कि सही न्याय दिलाने व आपसी समझौता के लिए ग्राम पंचायत की न्यायालय को सशक्त होना चाहिए। ताकि दोनों पक्ष के लोग फैसले से संतुष्ट हो सके। मौके पर सूर्यदेव प्रसाद कुशवाहा, डॉ. राजीव रंजन, बागेश्वर सिंह, विजय कुमार घोष, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार यादव, राजगीर सिंह सिदुरिया आदि लोग पंच के रूप में उपस्थित थे।