नशे की हालत में दो गिरफ्तार
नवादा: उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की देर रात समेकित जांच चौकी रजौली से वाहन तलाशी के
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Dec 2017 06:24 PM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 06:24 PM (IST)
नवादा: उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की देर रात समेकित जांच चौकी रजौली से वाहन तलाशी के दौरान शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग के निरीक्षक विनोद कुमार खलीफा ने बताया कि जांच चौकी रजौली पर झारखंड से आ रही वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी क्रम में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई तो दो लोग शराब के नशे में पाए गए। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में झारखंड हजारीबाग बड़ा बाजार निवासी सुकृतियानंद राही व अकबरपुर इंदौल गांव के महेश साव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दोनों लोगों को उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया। जांच टीम में जमादार सुशील तिवारी, सैप व होमगार्ड के जवान शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें