सड़क हादसे में झरझरी चालक समेत दो जख्मी
राजगीर-बोधगया राजमार्ग 82 पर नारदीगंज में पंचाने नदी पुल पर दुर्घटना में एक राहगीर व एक झरझरी रिक्शा के चालक घायल हो गए।
राजगीर-बोधगया राजमार्ग 82 पर नारदीगंज में पंचाने नदी पुल पर दुर्घटना में एक राहगीर व एक झरझरी रिक्शा के चालक घायल हो गए। घटना शनिवार को दोपहर में हुई। जख्मियों में पंडपा निवासी नंदकिशोर पाण्डेय व पिलखी महदेवा निवासी अनिल पासवान शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारदीगंज में दाखिल कराया गया। केंद्र में कार्यरत चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के उपरांत बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। बताया जाता है कि पंडपा निवासी नंदकिशोर पांडेय सब्जी लेकर नारदीगंज बाजार से अपने घर लौट रहे थे। तभी पिल्की महादेवा निवासी अनिल पासवान झरझरी से अपने गांव से ससुराल अकबरपुर डकरा जा रहा था। नारदीगंज में पंचाने नदी के पुल पर झरझरी ने राहगीर को धक्का मार दिया। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। घटना की खबर मिलते ही एसएआइ मदन सिंह समेत अन्य पुलिस जवान पहुंचे और इलाज के लिए सीएचसी में दाखिल कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया।