नशे की हालत में दो गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर रात अकबरपुर प्रखंड के माखर गांव के समीप व
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sun, 10 Dec 2017 03:02 AM (IST)
नवादा। उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर रात अकबरपुर प्रखंड के माखर गांव के समीप वाहन तलाशी के दौरान नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग के निरीक्षक विनोद कुमार खलीफा ने बताया कि माखर गांव के समीप वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी क्रम में झारखंड की ओर से आ रहे अलग-अलग वाहन पर दो लोग शराब के नशे की हालत में पाए गए। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें जमुई जिला चंद्रदीप गांव के दिवाकर कुमार पासवान व झारखंड हजारीबाग के पंकज कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।जांच टीम में जमादार सुशील तिवारी, सैप व होमगार्ड जवान शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें