पुलिस के हत्थे चढ़े दो शराब धंधेबाज
नवादा। गुप्त सूचना के आधार पर अकबरपुर थाना की पुलिस ने माखर चाणक्य आइटीआइ कॉलेज के पास से 200 एमएल
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jun 2018 06:52 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2018 06:52 PM (IST)
नवादा। गुप्त सूचना के आधार पर अकबरपुर थाना की पुलिस ने माखर चाणक्य आइटीआइ कॉलेज के पास से 200 एमएल का 130 पाउच देसी मसालेदार शराब के साथ दो धंधेबाजों मुन्ना कुमार और चुनचुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एक बाइक को भी जब्त किया गया। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिला की शराब धंधेबाज मोटरसाइकिल से नवादा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आलोक में पुलिस को लगाया गया। जांच के क्रम में चाणक्य आइटीआइ कॉलेज के पास से दोनों को दबोच लिया गया। बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों धंधेबाज रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया के निवासी बताए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें