Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक कृष्णा प्रसाद

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 03 Feb 2020 09:34 PM (IST)

    पूर्व विधायक स्व. कृष्णा प्रसाद की 26वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। व्यवहार न्यायालय के समीप विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

    Hero Image
    पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक कृष्णा प्रसाद

    पूर्व विधायक स्व. कृष्णा प्रसाद की 26वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। व्यवहार न्यायालय के समीप विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

    रजौली के विधायक प्रकाशवीर ने कहा कि 13 विधायकों को तोड़ कर स्व. कृष्णा प्रसाद ने लालू यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम किया था। वे समाज के सभी वर्गों के साथ जुड़कर विकास कार्यों को पूरा किया। पूर्व विधायक के पुत्र जिला पार्षद अशोक कुमार ने कहा कि वे अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का काम करेंगे। राजद नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि रजौली को अनुमंडल बनाने में पूर्व विधायक स्व. प्रसाद की अहम भूमिका रही। राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि स्व. प्रसाद गरीब-गुरबों की सेवा में तत्पर रहे। मौके पर पूर्व एमएलसी प्रमिला देवी, भाजपा नेता प्रो. विजय कुमार सिन्हा, रालोसपा नेता मो. कामरान, कम्युनिष्ट पार्टी के प्रो. नरेश चंद्र शर्मा, कांग्रेस के मनीष सिंह, राजद के मथुरा यादव, वाल्मीकि यादव, प्रिस तमन्ना, अफसर नवाब, प्रेमा चौधरी, वीणा देवी, एकलव्य यादव, अखिलेश यादव, कुंदन राय, मनोज यादव, सोनू सिन्हा, सुनील यादव, विक्रम यादव, अजय महतो, कुणाल कुमार, नरेश चौधरी, मुखिया उदय यादव, शारदा राजवंशी, तरुण राजवंशी, दशरथ यादव आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें