ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास
थाना क्षेत्र के नरौली गांव में बलराम ¨सह को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sun, 10 Dec 2017 03:02 AM (IST)
नवादा। थाना क्षेत्र के नरौली गांव में बलराम ¨सह को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया। किसी प्रकार उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर बताया कि खेत में लगी रबी फसल में ट्रैक्टर करीब दस बार आर पार किया। जब मना किया तो गांव के दबंग प्रवृति के भोला ¨सह ने अपने ट्रैक्टर से रौंदने का प्रयास किया। घटना कारण में बताया गया कि पूर्व में सर्वेश कुमार गौतम एडवोकेट के साथ भोला ¨सह ने मारपीट किया था। तब पीड़ित ने अधिवक्ता के साथ मारपीट का विरोध किया था। इसी कारण शुक्रवार को बलराम ¨सह पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। घटना के बाद दोनों पक्ष में तनाव व्याप्त हो गया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें