मारपीट में तीन महिलाएं घायल
रविवार को थाना क्षेत्र के बांधी पंचायत की पांडेडीह गांव में जमीनी विवाद को लेक।
संसू,सिरदला। रविवार को थाना क्षेत्र के बांधी पंचायत की पांडेडीह गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष की महिलाएं भिड़ गई। जिसमें एक पक्ष की मिसा भारती व मंजू देवी तथा दूसरे पक्ष से सिया देवी घायल हुई। बताया जाता है कि सिया देवी व पूनम कुमारी ने अचानक मिसा भारती पर हमला कर दिया। बीच बचाव को पहुंची मां मंजू देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि पूर्व में मारपीट कि घटना को लेकर नवादा सिविल कोर्ट से दोषी पाए जाने पर रविन्द्र यादव को दो वर्ष का कारावास की सजा 11 अक्टूबर 018 को हुआ था। जिसके बाद से मंजू देवी और उसकी पुत्री के साथ आए दिन मारपीट किया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद सिरदला पुलिस पहुंचकर घायल दोनों पक्ष के तीनों महिला को सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार ने दिया।