फरार चल रहे पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
अकबरपुर व गोविन्दपुर थाने पुलिस ने गुरुवार की देर रात अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर तीन।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 07:09 PM (IST)
अकबरपुर व गोविन्दपुर थाने पुलिस ने गुरुवार की देर रात अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अकबरपुर थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि बड़ैल गांव में छापामारी कर एक मामले में फरार चल रहे राजेन्द्र साव व रंजीत साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं गोविदपुर थानाध्यक्ष ज्योति पुंज के अनुसार, दनियार गांव में अपने घर के आगे शराब पीकर हंगामा कर रहे दीपक चौधरी को गश्ती के क्रम में गिरफ्तार किया गया। चिकित्सकीय जांच में नशे में होने की पुष्टि होते ही उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें