महिला की हत्या के आरोपित पति समेत तीन गिरफ्तार
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली संजय कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र उग्रवाद प्रभावित पंचायत खटांगी के पिपड़ाटांग में पुलिस ने शुक्रवार की देर रात सघन छापेमारी कर हत्या के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नवादा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली संजय कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र उग्रवाद प्रभावित पंचायत खटांगी के पिपराटांड़ में सिरदला पुलिस ने शुक्रवार की देर रात सघन छापेमारी कर हत्या के तीन फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि दो बच्चे की मां गुड़िया देवी को दहेज के लोभ में आकर एक वर्ष पूर्व ¨जदा जलाकर हत्या कर दिया गया था। महिला के पिता झारखंड के डोमचांच निवासी नैहाल ¨सह के बयान पर सिरदला थाना कांड संख्या 293/17 दर्ज कर हत्या में शामिल छह लोगों को आरोपित किया गया था। जिसमें से मृतका के पति जीवलाल ¨सह,भैसुर जितेंद्र ¨सह,सास कैलसिया देवी को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया गया। सैप व महिला पुलिस की मदद से गिरफ्तारी की गई। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि इस मामले में दो माह पूर्व एक आरोपित चन्द्र ¨सह को गिरफ्तार के भेजा जा चुका है। शेष दो आरोपितों रेजी देवी व राजेश ¨सह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।