दो शराबी समेत तीन आरोपित गिरफ्तार
कौआकोल थाना क्षेत्र के बिझो गांव में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी के साथ एक अन्य मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि रामपुर बलुआ निवासी सिघन यादव एवं अशोक यादव को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
कौआकोल थाना क्षेत्र के बिझो गांव में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी के साथ एक अन्य मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि रामपुर बलुआ निवासी सिघन यादव एवं अशोक यादव को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एएसआइ शिवनाथ दास एवं दीपचंद प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने गुप्त सूचना पर रामपुर बलुआ गांव के ही कृष्ण मांझी को बिझो गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि कृष्ण मांझी पर बिझो सहित अन्य कई गांव के बाल मजदूरों को नौकरी दिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर चूड़ी फैक्ट्री में काम पर लगवा देने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज थी। इस मामले में वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। बता दें कि विगत 4 फरवरी को कौआकोल थाना क्षेत्र के बीझो गांव निवासी कपूरवा देवी ने जयपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर बंधक बनाकर रखे गए बाल मजदूरों की सकुशल रिहाई करवाने की गुहार लगाई थी।