रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों में तनाव
थाना क्षेत्र के सांढ़ पंचायत की कुमहरेत टोला खिडिरसराय में रास्ता विवाद को लेकर दो।
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 05:34 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 09:34 PM (IST)
नवादा। थाना क्षेत्र के सांढ़ पंचायत की कुमहरेत टोला खिडिरसराय में रास्ता विवाद को लेकर दो गुटों में तनाव कायम हो गया है। शांति देवी ने मंगलवार को थाने में आवेदन देकर बताया कि सड़क के किनारे बना मकान राजो राजवंशी है। जिसके पीछे मेरा घर है। सड़क से आठ फीट गली पूर्व से बना है। जिससे करीब आठ घर के लोग आते जाते हैं। दुश्मनी को लेकर राजो राजवंशी द्वारा रास्ता अवरूद्ध कर दिया गया है। जिसके कारण गांव में तनाव है। महिला की सूचना के बाद थानाध्यक्ष राजकुमार ने स्थल जांच किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें